डायरेक्ट सेलिंग मुख्य गलतियां भाग -1
डायरेक्ट सेलिंग में असफल होने के 50 कारण बताता हूं – आज पहले दिन 17 बिंदु
1. खुद को यह पता नहीं होना कि आप जिंदगी में क्या बनना चाहते हो और इसके लिए कोई लिखित लक्ष्य न होना।
2. कोई दिशा न होना, कोई लक्ष्य न होना और कोई सपना न होना। कंफ्यूज और खोये (भटके) हुए रहना।
3. बिजनेस में कोई सीरियस कमिटमेंट न होना और इसीलिए कोई सीरियस एक्शन न लेना।
4. बहुत जल्दी बिजनेस क्विट कर देना, सामान्यतः पहले 90 दिन बाद कुछ रिजल्ट न मिलने के कारण छोड़ देना।
5. आलसी होना, अपने डाउनलाइन की मेहनत के भरोसे फल मिलने की उम्मीद करना।
6. सिस्टम को फॉलो न करना जिस पर चल कर सीनियर सफल हुए है।
7. डेली वर्क न करना, 2 दिन काम करके अगले 5 दिन कुछ भी नहीं करना।
8. *अपने अपलाइन की कमाई से ईर्ष्या और जलन होना* इसलिए अपलाइन को पैसे न जाए इस तरीके से बिजनेस करना या इसके लिए बिजनेस करना छोड़ना यह आत्मघाती नजरिया होता है।
9. लगातार कंपनी, अपलाइन, बिजनेस प्लान को ब्लेम करना और उनमें गलतियां निकालते रहना।
10. बहुत थोड़ी सी कोशिश करके बहुत अधिक उम्मीद करना जो वास्तविक न हों
11. थोड़े से प्रयास करके बहुत बड़े पैसे कमाने की सोचना, अधीर होना।
12. बहुत अधिक शिकायत करते रहने जैसे एक अपरिपक्व बच्चा करता रहता है।
13. परिवार, दोस्तो, संबंधियों के नेगेटिव कमेंट सुनकर उनके प्रभाव में आकर नेगेटिव हो जाना। खुद के बारे में और पॉजिटिव न सोच पाना।
14. हमेशा काम न करके के सिर्फ बहाने बनाते रहना।
15. *यह सोचना कि उसे सब आता है वह सब जानता है।*
16. दूसरी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों में स्विच करते रहना या इसके साथ साथ दूसरी कंपनी में काम करना। वह कहीं का नहीं रहता।
17. अपने नीचे टॉप क्लास के कुछ लोग लाने की सोचना बजाय की खुद टॉप क्लास बनने की सोचना। यदि आप खुद किसी टॉप क्लास लीडर को फॉलो करोगे तो खुद टॉप क्लास बन जाओगे।

Leave A Comment