डेमो देते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखें…?
- डेमो के लिए आपने प्रॉपर अपॉइंटमेंट लिया हो या प्रॉस्पेक्टस को इनवाइट किया हो।
- जहां तक संभव हो पूरी फैमिली के साथ डेमो दे। डिसीजन मेकर डेमो में साथ में बैठे।
- डेमो के लिए आपके पास आपकी समुचित किट हो। किट में बोतल, ग्लास, मीटर इत्यादि सब साफ स्वच्छ और क्लीन हो।
- खुद के फोन को साइलेंट करके प्रॉस्पेक्टस के भी फोन 20/30 मिनट के लिए साइलेंट करवाने की रिक्वेस्ट कर ले।
- यदि पूरा डेमो देखने के लिए समय नहीं है तो हड़बड़ाहट में डेमो न दिखाए, अगली बार के लिए अपॉइंटमेंट लेकर उठ जाए।
- आयोनाइजर की जरूरत क्यों है इस बारे में 2/3 मिनिट बात करके डेमो की भूमिका तैयार कर ले।
- डेमो से पहले खुद की स्टोरी बताए कि आपने मशीन क्यों ली, आपको भी महंगी लगी थी, आपको भी पानी पर यकीन नहीं था।
- सभी 4 प्रॉपर्टीज दिखानी चाहिए, आधा अधूरा डेमो न दिखाए क्योंकि डेमो एक ही बार गौर से देखते है।
- यदि आप अपने अपलाइन को डेमो के लिए लेकर जा रहे है तो प्रॉस्पेक्टस के सामने अपने अपलाइन को पहले ही एडिफाई कर दे।
- डेमो 20/30 मिनट में पूरा हो जाना चाहिए, जिसमें मशीन की भी पूरी जानकारी, सभी 5 प्रकार के पानी, चारों गुण, मशीन की कीमत, डॉ इत्यादि भी सिफारिश करते है इत्यादि।
- आपके कपड़े साफ सुथरे धुले हुए हो। नहा धो कर प्रॉपर तैयार होकर डेमो दिखाए क्योंकि सामने वाला आपके लिए किसी भी लेवल की बिजनेस ऑपर्च्युनिटी साबित हो सकता है।
- टॉयलेट इत्यादि पहले से करके जाए, सामने वाले के घर में घुसते ही टॉयलेट के बारे में न पूछे।
- डेमो में घर के सभी सदस्यों को शामिल की और उनके सवालों को इग्नोर न करे, उनके सवाल आपके सेल की चाबी है।
- अपने अपलाइन के डेमो के बीच में न बोले, न कॉल उठाए बल्कि ध्यान से डेमो को देखे क्योंकि यह डेमो आपके सीखने के लिए भी है।
- डेमो के बाद अगले 4/5 दिन के अंदर अन्दर दूसरी अप्वाइंट लेकर ही उठे और बिजनेस के लिए दूसरी बार पूरे परिवार के साथ बैठे।
- एक ही बार में दोनों पार्ट दिखाने के लिए 1 से 1.5 घंटे का समय मिले तो ही दिखाए।
डेमो के साथ में बिजनेस प्लान भी दिखाए क्योंकि आप नहीं दिखाओगे तो वो यूट्यूब से या सोशल मीडिया से आधा अधूरा ज्ञान लेगा और स्वयं ही गलत अवधारणा बना लेगा, इससे अच्छा आप स्वयं उनको बता दे। - डेमो में जीरा अजवायन की जगह पर ग्रीन टी यूज़ करे क्योंकि आप प्रोफेशनली बिजनेस कर रहे हो, समय समय पर अपने ग्लास, डेमो बुक और बोतल इत्यादि बदलते रहिए, वो सब देखने में अट्रैक्टिव लगने चाहिए।
- डेमो के बाद उनके पास कोई फेसबुक या यूट्यूब का लिंक, मिरेकल सिस्टम का लिंक, Enagic का लिंक भेज सकते है।
- उनके मोबाइल में अपना नंबर सेव करके उनको फॉलो अप की ब्रॉडकास्ट लिस्ट में जोड़ ले और सप्ताह में एक या दो फोटो या वीडियो भेज दे ।
- प्रॉस्पेक्टस के घर की महिलाएं, बेटी, बहन आपके साथ बैठकर कंफर्टेबल महसूस करे इसलिए उनको दीदी इत्यादि कहकर बुलाए।
- अंत में सबको कीमती समय देने के लिए शुक्रिया कहते हुए अगली 4/5 दिन बाद मिलने के लिए बोलकर उठे।

Leave A Comment