लोग बहानेबाजी क्यों करते है…?
- Failure का डर — “अगर मैं सफल नहीं हुआ तो?”
- Rejection का डर — खासकर Sales/Business में।
- Comfort Zone — वर्तमान स्थिति बदलने में मेहनत लगती है।
- Goal स्पष्ट नहीं होना — पता ही नहीं कि करना क्यों है।
- तुरंत परिणाम की अपेक्षा — मेहनत के बाद तुरंत रिजल्ट न मिले तो व्यक्ति रुक जाता है।
- Self-confidence की कमी — “मैं कर पाऊंगा या नहीं?”
- लोग क्या कहेंगे — परिवार, दोस्त या समाज की प्रतिक्रिया का डर।
- Priority की कमी — काम महत्वपूर्ण लगता है, लेकिन जरूरी नहीं लगता।
- Planning और Knowledge की कमी — पता नहीं होता कि शुरुआत कैसे करें।
- Accountability की कमी — कोई पूछने वाला न हो तो टालना आसान हो जाता है।
इसके लिए क्या क्या करना चाहिए..
- अपना “क्यों” स्पष्ट करें
- मैं यह काम क्यों करना चाहता हूँ? कारण जितना मजबूत होगा, बहाने उतने कमजोर होंगे।
- बड़े काम को छोटे Action में बांटें, हर बड़ी मंजिल की शुरुआत भी पहले कदम से ही होती है।
- “आज बिजनेस बढ़ाना है” की जगह—आज 5 लोगों से बात करनी है, 1 डेमो करना है आदि।
- 5 मिनट का नियम अपनाएं
- मन नहीं है तो भी सिर्फ 5 मिनट शुरू करें। शुरुआत होने के बाद काम करना आसान हो जाता है।
- बहाने को लिखें और उसके सामने समाधान लिखें
- “समय नहीं है” → “दिन में 30 मिनट निकालूंगा।”
- “मुझे जानकारी नहीं है” → “आज ट्रेनिंग लूंगा।”
- Daily Action Target तय करें
- Motivation का इंतजार न करें। मोटिवेशन टेम्परेरी होती है जबकि गोल, Why और एक्शन परमानेंट होता है। रोज के निश्चित काम पूरे करें।
- Accountability Partner बनाएं
- किसी टीम लीडर या साथी को बताएं कि आज क्या करना है और दिन के अंत में रिपोर्ट करें।
- Rejection को Personal न लें
- “No” का मतलब अक्सर व्यक्ति का नहीं, उस समय का निर्णय होता है। No का मतलब परमानेंट NO नही होता बल्कि KNOW है, उनको और जानना है इसलिए अगली मीटिंग तय करे। दूसरे शब्दों में NO का अर्थ Next Opportunity है। सीखें और आगे बढ़ें।
- Environment बदलें, ऐसे लोगों के साथ समय बिताएं जो सीखते हैं, काम करते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं।
- Progress Track रोज लिखें—आज क्या किया, क्या सीखा और कल क्या करना है।
- Perfect Time का इंतजार बंद करें, सही समय अक्सर आता नहीं है। Action लेने से सही समय बनता है।
-
Kangen Business में इसे एक लाइन में ऐसे कह सकते हैं:
“बहाना खोजने की जगह समाधान खोजिए, Motivation का इंतजार करने की जगह Action लीजिए और अकेले चलने की जगह Team के साथ आगे बढ़िए।”

Leave A Comment